मड़ियाहू: मेड़बंदी विवाद में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सरकारी पत्थर उखाड़ने का आरोप
बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में भूमि की मेड़बंदी को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता रीता देवी पत्नी जयप्रकाश गौतम ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश और पत्थरगड़ी किए जाने के बावजूद आरोपियों ने सरकारी पत्थर उखाड़ दिया और मेड़बंदी का कार्य नहीं होने दिया।