गभाना: चंडौस में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में लगाई आग
चंडौस कस्बे में गुरुवार शाम करीब सवा तीन बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हो गया। गांव एलमपुरा निवासी किसान कालीचरन का 14 वर्षीय बेटा वंश सिसौदिया अपने बड़े भाई के साथ बाइक से समोसे लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों पिसावा मार्ग पर पहुंचे, तभी गेहूं की बोरियों से लदी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी।