हुज़ूर: मंगलवारा में रहने वाले युवक की संदिग्ध हालत में मौत, कर्ज से तंग आकर 10 दिन पहले खाया था जहर
Huzur, Bhopal | Jun 5, 2026 भोपाल के मंगलवारा में रहने वाले युवक ने कर्ज से तंग आकर दस दिन पहले सल्फास खा लिया था। परिजनों ने उल्टियां करता देखने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां दो दिन चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पिता ने कर्ज से चलते तकादेदारों से तंग आकर जहर खाने के आरोप लगाए हैं।