महोबा: बीला दक्षिण में अंडर ब्रिज के पास बीती रात ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Mahoba, Mahoba | Apr 3, 2026 महोबा के बीला दक्षिण में अंडर ब्रिज के पास लगभग 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। जिसके शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा कर शिनाख्त की जा रही है। थाना प्रभारी सत्यवेन्द्र ने बताया कि व्यक्ति पास न तो कोई टिकट मिला है और न ही मोबाइल मिला है। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को मुर्दाघर में रखवाकर शिनाख्त की जा रही है।