कौंच: दाढ़ी गांव के पास सड़क हादसे में दो बाइकों की भिड़ंत, पति-पत्नी और बच्चा घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर
Konch, Jalaun | May 17, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र से शनिवार देर रात 11 बजे जानकारी मिली कि दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए, ग्राम पहाड़गांव निवासी सोनू अपनी पत्नी आरती और बच्चों के साथ बाजार से लौट रहे थे, तभी ग्राम दाढ़ी के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में सोनू, पत्नी आरती और 5 वर्षीय बेटे लवकुश समेत कई लोग घायल हुए है।