मंझनपुर: कौशाम्बी जिले में 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1134 मरीजों का हुआ इलाज
कौशाम्बी जिले मे 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों पर आए 1134 मरीजों का उपचार करते हुए पांच गंभीर रोगियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने रविवार शाम लगभग 5 बजे जानकारी दी है।