मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन से एक अज्ञात बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला,उक्त मामले में फांसी लगाकर आत्म हत्या की अशंका जताई जा रही है,मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे मुंगावली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर एक पेड़ से बुजुर्ग के शव फांसी के फंदे से लटके होने की सूचना पुलिस को मिली, सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।