मंदसौर: ₹15 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी की गिरफ्तारी पर बोहरा समाज ने एसपी विनोद मीणा का सम्मान किया
मंदसौर के कोतवाली थाना क्षेत्र में व्यापारी से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने 36 घंटों में गिरफ्तार कर लिया,पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुश होकर शुक्रवार सुबह बोहरा समाजजन एसपी ऑफिस पहुंचे और विनोद मीणा का सम्मान किया। समाजजनों ने पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई की सराहना की,