शाहबाद: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बीघा वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
Shahbad, Baran | Jun 5, 2026 वन विभाग की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इसाटोरी एवं गुडरमाल क्षेत्र के पास करीब 25 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया तथा भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई।