ग्वालियर गिर्द: बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए गुरुवार को संपर्क अभियान शिविर, मौके पर होगा त्वरित निराकरण
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गुरुवार सुबह से संपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है।ग्वालियर पूर्व विधानसभा के तहत यह अभियान उपभोक्ताओं को उनके क्षेत्र में सरल त्वरित और पारदर्शी विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य शुरू किया जा रहा है।अभियान के तहत नए बिजली कनेक्शन,नाम परिवर्तन,भार वृद्धि और कम बिल संशोधन मीटर परिवर्तन जैसी तमाम समस्य निराकृत होंगी