हनुमानगढ़: जंक्शन में कार सवार व्यक्ति से 5 किलो 368 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, आरोपी जंक्शन पुलिस की रिमांड पर
हनुमानगढ़ जंक्शन में कार सवार व्यक्ति से 5 किलो 368 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने कोर्ट से रिमांड मंजूर करवाया है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव हिरणवाली का निवासी है।