राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी अल्पा चौधरी ने मंगलवार को आत्मा सभागार में जिले में एसआईआर के तहत शत प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी अल्पा चौधरी ने इस दौरान सम्बोधित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत कार्य करने वाले सभी बीएलओ जिले के अन्य सभी बीएलओ के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं ।