तारानगर: तारानगर विधायक बुडानिया ने जयपुर में डीजीपी को गांव द्यावठ में हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा
तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने जयपुर स्थित कार्यालय में राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा से मुलाकात कर सिधमुख थाना क्षेत्र के दद्यावठ में हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधायक बुडानिया ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों द्वारा गांव दयावठ में एक घर में घुसकर महिला के साथ बदसलूकी और अनुचित व्यवहार किया गया। उन्होंने कार्यवाही की मांग की है।