सुसनेर: संतोष कैथोलिक स्कूल में सड़क सुरक्षा की गूँज, पुलिस ने सिखाए यातायात के नियम
सोमवार दोपहर 3 बजे, संतोष कैथोलिक कान्वेंट हाई स्कूल में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा यहाँ एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी अक्षय सिंह बेस ने स्कूल स्टाफ और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के कड़े नियमों की बारीकी से जानकारी दी। राहवीर योजना व पीएम कैशलेस योजना की भी जानकारी दी।