चिचोली: किसान परिवार की बेटी बनी डॉक्टर, गोंडु मंडई गांव लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
चिचोली ब्लाक के ग्राम गोण्डुमंडई निवासी किसान मां-बाप की बेटी ने एमबीबीएस के डिग्री हासिल कर पूरे गांव को गौरवान्वित किया है प्रतिभावान छात्र ने भोपाल में मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई करी और डिग्री हासिल करी सोमवार को शाम 5:00 बजे गांव लौटने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।