सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में लड़की भगाने की रंजिश में घर पर हमला, तोड़फोड़ करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी लाठी-पत्थर लेकर प्रार्थी के घर में घुसे और मारपीट की। , कवेलुपोष घर, माताजी का मंदिर और लालसिंह का घर तोड़ डाला तथा खाने-पीने का सामान बिखेर दिया। हमले में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ और जान से मारने की धमकी दी थी।सज्जनगढ़ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों—करण,रविन्द्र और ललित को गिरफ्तार कर लिया।