*पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
आज दिनाँक 07.08.2026 को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, अभियोगों की प्रगति एवं पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने तथा जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही आगामी त्योहारों एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत क्षेत्र में सतर्कता एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्त एवं चेकिंग बढ़ाने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
Muhammadabad Gohna, Mau | Aug 7, 2026