नगर पालिका की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख चौराहों, सरकारी स्कूलों, कार्यालयों और कालोनियों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। प्रत्येक वार्ड में जीपीवी स्थलों को समाप्त कर सुंदरीकरण कराया जाएगा और व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा।