गोरखपुर: भाजपा महानगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया, ढोल-नगाड़ों के साथ किया उत्सव
दिल्ली विधानसभा चुनाव और अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत का जश्न गोरखपुर में जोर-शोर से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में इकट्ठा होकर ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला। गोरखपुर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाया।