गोरखपुर: जिला कारागार गोरखपुर ने लखनऊ में आयोजित फल, साग, भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में मारी बाजी
लखनऊ में 6 से 9 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय फल-शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जिला कारागार गोरखपुर ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके उत्पाद लाल मूली को प्रथम और बंडा को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रधान बंदी रक्षक संजय कुमार पांडेय को राज्यपाल चल बैजयन्ती पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जेल अधीक्षक डी.के. पांडे ने पुरस्कार पाने वाले कर्मियों को बधाई दी।