गोरखपुर: शहर में गर्मी के दौरान अब नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे आपूर्ति के लिए बिजली विभाग ने किए विशेष इंतजाम
गर्मियों में बिजली संकट से राहत देने के लिए विद्युत विभाग ने व्यापक तैयारी कर ली है। शहर में 119 नए ट्रांसफार्मर और 7 उपकेंद्रों पर बड़े ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिससे बिजली कटौती की समस्या कम होगी। आपातकालीन स्थिति में 6 ट्रॉली ट्रांसफार्मर भी स्टैंडबाय पर रखे गए हैं, ताकि किसी तकनीकी खराबी के चलते आपूर्ति बाधित न हो कम वोल्टेज से निजात मिलेगी।