उतरौला: आर एस बी फाउंडेशन ने उतरौला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, सैकड़ों मरीजों का परीक्षण कर दिया गया दवाइयाँ
आज दिन रविवार समय लगभग 03 बजे आर एस बी फाऊंडेशन उतरौला के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा के अगुवाई में,आर एस बी हॉस्पिटल उतरौला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पंहुचे सैकड़ों मरीजों का कुशल चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर, निशुल्क दवाइयां वितरण किया गया ।