रॉबर्ट्सगंज: सलखन क्षेत्र के किसानों ने भीषण गर्मी में सिंचाई के लिए सोन पंप नहर चालू करने की मांग की
सोनभद्र के सलखन क्षेत्र में भीषण गर्मी और किसानों की बढ़ती पानी की मांग के बीच मुख्य सोनपम्प नहर और उससे जुड़ी कई माइनर बंद होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। धान की नर्सरी तैयार करने के लिए किसान पानी के लिए परेशान हैं और फसल चक्र प्रभावित होने की आशंका जता रहे हैं,समय पर सिंचाई न मिलने से बीज खराब हो सकते हैं और धान की रोपाई भी प्रभावित हो सकती है।