मखदुमपुर: मखदुमपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी समेत दो वारंटी को किया गिरफ्तार
मखदुमपुर थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी के आरोपी समेत दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार के दिन 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गया जी के कटारी हिल्स रोड से शंकर कुमार को गिरफ्तार किया ,वही पुलिस ढकनी बीघा और मोहन बगीचा से गिरफ्तार किया है।