जौनपुर: डीएम सैमुअल पॉल ने जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा में दिए पारदर्शिता और समयबद्धता के निर्देश
जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए