मांझी: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, वेतन वृद्धि का मिला आश्वासन
Manjhi, Saran | Jun 2, 2026 मांझी नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर पिछले दो दिनों से जारी हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। हड़ताल समाप्ति का निर्णय प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता के बाद लिया गया। सफाई कर्मी लंबे समय से वेतन में बढ़ोतरी और कार्य के स्थितियों में सुधार की मांग कर रहे थे।