कहरा: साइबर पुलिस ने 3 साइबर ठगों को लैपटॉप, मोबाइल, डेबिट कार्ड के साथ गिरफ्तार किया, सदर थाना में DSP साइबर ने की प्रेसवार्ता
Kahara, Saharsa | Dec 22, 2024 घटना सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी का है जहां गुप्त सूचना पर छापेमारी कर साइबर पुलिस ने अभिषेक कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद खगड़िया से दो अन्य साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया। इनलोगों के पास से 3 लैपटॉप,11 मोबाइल,10 डेबिट कार्ड,8 पासबुक,स्कैनर, आधार कार्ड,पेन कार्ड के अलावे ब्लेंक चेक के साथ अन्य सामग्री बरामद किया गया।