लातेहार: विधायक प्रकाश राम की तबीयत बिगड़ी, रांची के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
लातेहार। स्थानीय विधायक प्रकाश राम की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।