नागौर: नागौर जिले मे बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने जेएलएन अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Nagaur, Nagaur | May 26, 2024 नागौर जिले मे बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने जेएलएन अस्पताल पहुंचे और यहां उन्होंने निरीक्षण करते हुए लू तापघात के मरीजों के लिए अस्थाई आरक्षित वार्ड की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम आपातकालीन वार्ड में उपस्थित चिकित्सकों की जानकारी ली तथा वहां उपचारित मरीज के हालात जाने।