एक संकल्प… जो मृत्यु के बाद भी जीवन को नई दिशा देगा
आदिवासी विकास विभाग के छात्रावास अधीक्षक दंपति ने लिया देहदान का संकल्प
महासमुन्द जिले में सेवा और सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायी मिसाल सामने आई है। अधीक्षक दंपति श्री नीलेश खांडे और श्रीमती चित्ररेखा तारक खांडे ने मृत्यु के बाद अपनी देह चिकित्सा शिक्षा एवं मानव कल्याण के लिए दान करने का संकल्प लिया।
उनका यह निर्णय समाज में देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने वाला है।
#danutsav #sevasankalpabhiyan #JanSeva #सेवा_संकल्प_अभियान #sevasetuabhiyan