गिरिडीह: जीडी बागेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीरीज का भव्य समापन
बोडो स्थित जीडी बागेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट-1 के अंतर्गत आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीरीज का भव्य समापन शनिवार को 1 बजे फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इस टूर्नामेंट के लीग मैचों का आयोजन 25 मई को चार टीमों के बीच किया गया था, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम माउंट एवरेस्ट और टीम कंचनजंघा ने फाइनल में अपनी जगह बनाई।।