इटावा: इकदिल के ग्राम नगला जैक में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अमन भट्टा के पास बाइक समेत मिले, मचा कोहराम
Etawah, Etawah | May 28, 2025 इकदिल के नगला जैक निवासी 45 वर्षीय किसान राम खिलावन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अचेत अवस्था में घर से 500 मीटर दूर अमन भट्टा के पास पड़े मिले थे, बाइक भी वही खड़ी मिली थी। स्वजन के मुताबिक वह मंगलवार शाम निमंत्रण खाने गए थे, देर रात तक वापस न आने पर खोजबीन के दौरान वह पड़े मिले और मृत्यु हो गई। पुलिस ने बुधवार एक बजे पीएम कराया।