इटावा: मीठेपुर नेशनल हाइवे पर ऑटो और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Etawah, Etawah | May 27, 2025 आज मंगलवार देर शाम 8 बजे कुम्हेरी गाँव निवासी 30 वर्षीय आशीष भदौरिया पुत्र रामवीर सिंह निजी कार्य से बाइक लेकर जा रहे थे। तभी बकेवर थाना क्षेत्र के मीठेपुर नेशनल हाइवे पर उनकी बाइक व ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए,जिसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से इटावा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया।