कांके: कांके थाना क्षेत्र में गड्ढे में दबकर युवक की मौत, परिजनों में आक्रोश
Kanke, Ranchi | Apr 28, 2026 कांके थाना क्षेत्र में गड्ढे में दबकर युवक रोहित कुमार की मौत हो गई है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। इसी दौरान काम कर रहे रोहित कुमार अचानक मिट्टी धंसने से गड्ढे में दब गए। मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने आनन-फानन में