सिधौली: कमलापुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पर एक व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, हुई दर्दनाक मौत
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के कमलापुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पर सवारी का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ और उसकी मौत हो गई मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है परिवार में मातम का माहौल है।