देवरी: देवरी प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, चतरो में प्रसव के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत हो जाने से हंगामा मच गया
Deori, Giridih | Jul 9, 2026 देवरी प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, चतरो में प्रसव के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत हो जाने से गुरुवार को हंगामा मच गया। मृतका की पहचान पुरनीगडिया गांव निवासी मृत्युंजय यादव की पत्नी बेबी देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद लगातार रक्तस्राव होने की जानकारी एएनएम को देने के बावजूद केवल दवा देकर महिला को घर भेज दिया गया।