फिरोज़ाबाद: दक्षिण थाना पुलिस ने आग के साथ पटाखा छोड़ने वाली बुलेट को जब्त कर किया ₹29,500 का चालान, दो अभियुक्त गिरफ्तार
शनिवार देर रात 11 बजे क़रीबन थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में उनि दक्षिण योगेश गौतम अपनी पुलिस टीम के साथ नगला भाऊ चौराहा पर चेकिंग एवं गश्त कर रहे थे। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मिले, जिनकी बाइक मोडिफाइड साइलेंसर से युक्त थी, जो तेज पटाखा जैसी आवाज के साथ आग छोड़ रही थी। उसे जब्त कर 29500 का चालान किया गया।