फिरोज़ाबाद: गांव नगला अमरसिंह में पानी लेकर जा रही वृद्ध महिला को दूध के टेंकर ने कुचला, महिला की हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के गांव नगला अमर सिंह में तेज रफ़्तार दूध टेंकर नें एक वृद्ध महिला की जान ले ली है। घटना में रामबती नामक महिला की दर्दनाक मौत हुयी है। बताया जाता है हेंडपम्प से महिला पानी की बाल्टी लेकर जा रही थी। इसी दौरान टेंकर नें कुचल दिया। मोके पर पहुंची पुलिस नें टेंकर को जप्त कर लिया है। ऒर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।