फिरोज़ाबाद: पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा चलाकर एनकाउंटर में ममता डिग्री कॉलेज के पास 4 बदमाशों को अरेस्ट किया, 2 को लगी गोली
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस नें ऑपरेशन लंगड़ा चलाकर एनकाउंटर के दौरान 4 बदमाशों को ममता डिग्री कालेज के पास से अरेस्ट किया है। जिसमे योगेंश ऒर नितिन नामक बदमाशों के क्रास फायरिंग गोली लगी है। पुलिस नें बदमाशों के कब्जे से दो चोरी की बाइक ऒर चोरी की हुयी 5 शराब की पेटी ऒर चार देशी कट्टा बरामद किये है।