पन्ना के गुनौर से एक झकझोर देने वाली खबर आ रही है, जहां सरकारी हॉस्टल की बदहाली के खिलाफ बच्चियों ने मोर्चा खोल दिया। घटिया खाने और छुआछूत जैसी कुरीतियों से तंग आकर छात्राओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता देख कलेक्टर ऊषा परमार ने सख्त एक्शन लेते हुए वार्डन को हटा दिया है और तीन रसोइयों की सेवा समाप्त कर दी है।