धौलपुर: सिद्ध की पुलिया भैंसेना रोड के पास से पुलिस के हत्थे चढ़ा ₹15 हजार का इनामी बदमाश
हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 15 हजार के ईनामी बदमाश को धौलपुर शहर की कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस अब मामले में पूछताछ कर रही है। बदमाश ने 5 मई 2024 को फददी चौराहे से आगे जेल रोड धौलपुर पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी।