धौलपुर: अस्पताल के पास फायरिंग के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे ₹15000 के इनामी अभियुक्त को सिद्ध की पुलिया से किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस के साथ डीएसटी की टीम ने 5 मई को अस्पताल के पास हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने 15 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। सोमवार को आरोपी की सिद्ध की पुलिया भैसेना रोड पर मौजूद होने की सूचना मिली थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया