बैराड़: ज्वेलर्स की दुकान पर गैस कटर लेकर पहुंचे 3 चोर, ताला काटते ही पुलिस पहुंची, पूरी वारदात CCTV में कैद
बैराड़ कस्बे में सराफा बाजार स्थित एक सोने-चांदी की दुकान को निशाना बनाकर पहुंचे तीन चोरों की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में तीनों बदमाश बैग में गैस कटर लेकर दुकान तक पहुंचते, ताला काटते और फिर पुलिस की आहट मिलते ही मौके से भागते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जलता हुआ गैस कटर वहीं छूट गया।मामले की जानकारी पुलिस ने बुधवार सुबह 11 बजे दी है।