तमाड़ 1: तमाड़ में मलेरिया का बड़ा प्रकोप, 336 जांच में 160 संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
तमाड़ प्रखंड की अराहंगा पंचायत स्थित बेलबेड़ा गांव के एक मोहल्ले में मलेरिया संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमण पर नियंत्रण के लिए 27 जून से विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 336 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 160 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 16 मरीजों में बुखार, सिरदर्द, कमजोरी और शरीर दर्द जैसे