केिशनपुर: जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, एक घायल
किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालाढ पंचायत के वार्ड संख्या 12 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, राजकुमार यादव धान की रोपनी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के सुरेंद्र यादव की पत्नी चमेली देवी ने इसका विरोध किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर डब्लू यादव ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिसमें