मंझनपुर: मायावती के निर्देश पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चक सहाबुद्दीनपुर गांव पहुंचे, मृत बेटी के परिजनों से की मुलाकात
करारी थाना क्षेत्र के चक सहाबुद्दीनपुर गांव की किरन पाल की चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेर गांव के बाहर फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली थी। इस संबंध में परिजनों ने हटाया कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं बुधवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मायावती के निर्देश पर गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है।