झांसी: रक्सा थाना समाधान दिवस में डीआईजी केशव प्रसाद चौधरी ने शिकायतें सुनीं, संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश
Jhansi, Jhansi | Dec 28, 2024 रक्सा थाना पहुंचकर शनिवार को झांसी डीआईजी द्वारा समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर डीआईजी द्वारा लेखपाल और अधिकारियों को त्वरित निर्देश देते हुए समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा गया, साथ ही उन्होंने हिस्ट्री सीटर रजिस्टर, महिला हेल्प डैक्स सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया।