झांसी: गणेश चौराहा के पास कार सीख रही युवती ने सब्जी लेने जा रही महिला को कुचला, हुई मौत, आज हुआ पोस्टमार्टम
Jhansi, Jhansi | Dec 28, 2024 गणेश चौराहा के पास कार सीख रही युवती ने सब्जी लेने जा रही महिला को कुचला हुई मौत, दरअसल झांसी में शुक्रवार शाम को कार सीख रही एक युवती ने महिला को कुचल दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। कार पर मध्य प्रदेश शासन लिखा है।युवती के अलावा कार में एक महिला भी सवार थी। पहले चाऊमीन की रेहड़ी को टक्कर मारी। फिर महिला को रौंदते हुए कार पेड़ से जा टकराई।