झांसी: शाहजहांपुर में हुई लूट के 3 शातिर लुटेरों को झांसी पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ग्रामीण ने पुलिस लाइन में किया खुलासा
Jhansi, Jhansi | Dec 28, 2024 शनिवार समय करीब शाम 4:00 बजे वरिष्ठ पुलिस कार्यालय स्थित एसपी ग्रामीण कार्यालय में, शाहजहांपुर थाने में हुई लूट के तीन आरोपियों का एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने खुलासा किया है। एसपी ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन साथ लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से एक लाख कीमत के सोने चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।