मुरैना नगर: चंबल राजघाट पुल पर मिली लावारिस बाइक, युवक लापता, वीडियो वायरल होने से सनसनी, कूदने की आशंका में सर्च ऑपरेशन जारी
मुरैना जिले के सरायछौला थाना क्षेत्र में चंबल नदी के राजघाट पुराने पुल पर आज युवक की लावारिस बाइक मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। युवक के नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार वह पारिवारिक विवाद से परेशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों के साथ तलाश में जुटी,रविवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला।